सादर प्रणाम,

मैं आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल (भारतीय जनता पार्टी) विगत कई वर्षों से सम्पूर्ण निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास विचारधारा के साथ जनसेवा का कार्य करता रहा हूँ |

About

धार्मिक कार्य, सामाजिक एवं रोजगारपरक कार्य-

धार्मिक कार्य, योग, ज्योतिष एवं सामाजिक कार्य की वजह से अनुयायियों की संख्या पूरे देश में बारह लाख है, जिसमे से साढ़े तीन लाख अनुयायी प्रयागराज क्षेत्र से हैं|

धार्मिक कार्य की शुरुआत प्रयागराज से और फिर पूरे भारत में शुरू किया|

प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र के लालपुर गाँव में 1997 में सिद्ध पीठ मनकामेश्वर मन्दिर (शिव) की स्थापना की | मनकामेश्वर मंदिर में स्थायी रूप से पुजारी समेत पंद्रह कर्मचारी तैनात हैं|

सूखे से प्रभावित इस इलाके एवं आसपास के इलाकों से मनकामेश्वर मंदिर बनने के कारण लगभग 100 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला एवं यहाँ प्रतिदिन 10 हज़ार से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं|

दिल्ली के पालम में राधा-कृष्ण मंदिर की स्थापना की एवं यहाँ भी 20 लोगों को रोजगार मिला है|

इसके अतिरिक्त जसरा ब्लॉक के सेंधुवार एवं बारा तथा मुम्बई एवं कोलकाता आदि जगहों पर दर्जनों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, इससे वहां सैकड़ों लोगों को न केवल रोजगार मिला बल्कि हिन्दू धर्म और आस्था को भी मजबूती मिली|

लगातार 21 साल से दो दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन जो 108 पंडित एवं दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न होता है, इसके बाद सभी के लिए भंडारे का आयोजन|

प्रयागराज संसदीय क्षेत्र के शहरी एवं यमुनापार ग्रामीण क्षेत्र में वर्ष में चार बार यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन|

सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के तहत यमुनापार के विकास के लिए एक एक व्यक्ति को भागीदारी सुनिश्चित करना|

गंगा-यमुना के तराई क्षेत्र में बाढ़ जैसी आपदा से बाढ़ पीड़ितों को रहने, खाने एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं की समुचित व्यवस्था करना आदि|